• Thu. Mar 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवानपुर में रविदास जयंती की शोभायात्रा बनी हिंसा का अखाड़ा, दो पक्षों में फायरिंग-पथराव; एक की मौत, कई घायल

Bystaruknews

Feb 1, 2026

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर में रविदास जयंती की शोभायात्रा बनी हिंसा का अखाड़ा, दो पक्षों में फायरिंग-पथराव; एक की मौत, कई घायल

भगवानपुर में श्री संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब दलित समाज के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बवाल के दौरान एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है, एक की हालत गंभीर रूप से घायल है जिसका चिकित्सालय में इलाज चल रहा है इसे इलाके में दहशत फैल गई। मामला भगवानपुर थाने क्षेत्र का है भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामला रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बीनारसी गांव का है।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory