• Wed. Nov 11th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

दयालबाग प्रदर्शनी में स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय

Bystaruknews

Nov 11, 2026

दयालबाग प्रदर्शनी में स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय

रुड़की। दयालबाग कॉलोनी, गणेशपुर में सात नवंबर 2026 को दयालबाग निर्माता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें दयालबाग, आगरा की देशभर में स्थित विभिन्न शाखाओं की निर्माण इकाइयों में तैयार दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन और विक्रय किया गया।

प्रदर्शनी में हथकरघा वस्त्र, बेडशीट, बैग, आयुर्वेदिक औषधियां, होजरी, सूती चुनरी, तौलिये, अगरबत्ती और प्रसाधन सामग्री सहित अनेक उत्पाद उपलब्ध रहे। इन उत्पादों की विशेषता केवल उनकी उपयोगिता और गुणवत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके निर्माण के पीछे सेवाभाव और सामूहिक श्रम की भावना भी जुड़ी है।

उल्लेखनीय है कि दयालबाग में वर्ष 1916 में लघु उद्योगों की स्थापना रोजगार के अवसर विकसित करने और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी। समय के साथ यह व्यवस्था देशभर में फैली दयालबाग की विभिन्न शाखाओं की छोटी-छोटी निर्माण इकाइयों तक विस्तृत हुई। इन इकाइयों में सत्संगी सेवाभाव से विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करते हैं। यहां तैयार उत्पाद लागत मूल्य पर उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस प्रकार की प्रदर्शनियों के माध्यम से स्थानीय समाज को इन उत्पादों से परिचित होने और उन्हें खरीदने का अवसर मिलता है। साथ ही ये प्रदर्शनियां स्वदेशी उत्पादन, आपसी सहयोग और सामुदायिक उद्यमिता की सार्थक मिसाल प्रस्तुत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory