• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिले के तीन बास्केटबॉल खिलाड़ियों का 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ हैजिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर और ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी

Bystaruknews

Jan 1, 2026

हरिद्वार जिले के तीन बास्केटबॉल खिलाड़ियों का 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ हैजिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर और ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी

हरिद्वार। चेन्नई में होने वाली 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम में हरिद्वार के तीन खिलाड़ी वैभव चौधरी, प्रियांशु कुमार, हार्दिक शर्मा चुने गए हैं, जिसमें वैभव चौधरी उत्तराखंड टीम के कप्तान भी बने हैं, जो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि 75वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप बास्केटबॉल प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई तमिलनाडु में होगी। इस चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम में हरिद्वार के वैभव चौधरी, प्रियांशु कुमार और हार्दिक शर्मा का चयन किया गया है। वैभव चौधरी को उत्तराखंड का कप्तान बनाया गया।

इस अवसर पर स्वामी शरद पुरी महाराज ने चयनित तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बोले की हमारे खिलाड़ी अवश्य ही जीत कर भारत में वापस लौटेंगे और उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर और ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हरिद्वार के लिए गौरव का विषय है कि हमारे खिलाड़ी आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी अपना परचम लहरा रहे हैं और हमारे हरिद्वार का नाम रोशन कर रहे हैं हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर मनोरंजन शर्मा, इंद्रेश गॉड, तुषार गहलावत, प्रशांत पांडे, अयान बत्रा आदि मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory