• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद ने नए साल का स्वागत भव्य गंगा महाआरती के साथ किया

Bystaruknews

Jan 1, 2026

हरिद्वार, 01 जनवरी। हरिद्वार वैश्य एकता परिषद ने नए साल का स्वागत भव्य गंगा महाआरती के साथ किया। हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन घाट पर सैकड़ों लोगों ने एक साथ मां गंगा जी की आरती कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। अग्रसेन घाट पर गंगा आरती के वक्त अद्भुत नजारा दिखाई दिया।
नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने अलग तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने नए साल का स्वागत गंगा जी की महाआरती के साथ किया। हरिद्वार वैश्य एकता परिषद द्वारा नए साल की पहली संध्या पर महाराजा अग्रसेन घाट पर भव्य गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरती में सैकड़ों की संख्या में लोग परिवार के साथ शामिल हुए। लोगो ने पहले मां गंगा जी का दुग्धाभिषेक किया इसके बाद गंगा जी की पूजा अर्चना की गई। मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई गंगा आरती का नजारा देखने लायक था। इस मौके पर नए साल के स्वागत में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि नया वर्ष लोगो को नए उत्साह के साथ लोक कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा दे इसके लिए नए साल की शुरुआत मां गंगा जी की पूजा अर्चना और आरती के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि गंगा जी सभी का कल्याण करती है।
वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष पराग गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप नए साल का स्वागत गंगा जी की महाआरती के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि हमने इस मौके पर मां गंगा से देश के विकास और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर ,पूर्व पालिकाध्यक्ष, प्रदीप चौधरी,पूर्व मेयर मनोज गर्ग, श्रवण गुप्ता, सुयश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रदीप बृजवासी, अनुज गोयल, हितेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, ज्ञानेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता गैस वाले, आशीष मेहता, मुकेश अग्रवाल, सुमित बंसल, ललित गोयल, सरिता अग्रवाल, संजय आर्य, विनीत गुप्ता, गगन गुप्ता मुन्नू, प्रदीप मेहता, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, विपुल गोयल , संदीप मेहता, मुकेश गोयल, अजय गोयल, अमरीश अग्रवाल, तेज प्रकाश साहू, ,प्रशांत गुप्ता, वासु गर्ग, बी एमगुप्ता, नवनीत मित्तल, आलोक गर्ग, अजय गोयल, आशीष मेहता, राजकुमार गुप्ता भोला, अंजलि माहेश्वरी, अंजना बंसल, अंजू गर्ग, शिप्रा अग्रवाल, पूर्णिमा गुप्ता, अजय अग्रवाल, रचित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अभिनंदन गुप्ता, ऋषिकेश वैश्य समाज के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, नितिन मंगल, नरेश मेहता, शंभू मेहता, रविकांत गर्ग, नीरज गुप्ता, अजय मित्तल गौरव गुप्ता चुन्नू, आशुतोष मित्तल, योगेश गर्ग, संदीप गोयल, मनोज गुप्ता बबल, समीर गुप्ता, प्रतीक गुप्ता,अनिल गुप्ता दिल्ली वाले, नवीन गुप्ता, अनिल गोयल सहित सैकड़ों लोग आदि मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory