• Sun. Mar 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

ढोल-नगाड़ों की थाप पर खिले रंग: हरिद्वार में भाजपा का भव्य होली मिलन, त्रिवेंद्र ने बढ़ाया उत्साह

Bystaruknews

Mar 1, 2026

ढोल-नगाड़ों की थाप पर खिले रंग: हरिद्वार में भाजपा का भव्य होली मिलन, त्रिवेंद्र ने बढ़ाया उत्साह

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भाजपा का होली मिलन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फूलों की होली खेलते हुए ढोल-नगाड़े बजाए और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर उत्सव मनाया। इस मौके पर शहरी विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल भी मौजूद रहीं। पूरे मैदान में रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच कार्यकर्ताओं और आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

समारोह के दौरान नेताओं ने एक-दूसरे को फूलों से होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द का संदेश दिया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे मिलजुलकर मनाने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और रंगों के इस उत्सव को यादगार बना दिया।
त्रिवेंद्र सिंह रावत,सांसद हरिद्वार मदन कौशिक विधायक हरिद्वार विकास तिवारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ललित नयर वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता सहित हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory