• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व: मदन कौशिक

Bystaruknews

Mar 3, 2026

होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व: मदन कौशिक
हरिद्वार।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और सभी वर्गों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हमें होली के अवसर पर सामाजिक समरसता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। यह बातें उन्होंने इंदु एन्क्लेव कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कही।
मंगलवार को इंदु एन्क्लेव कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी की ओर से कॉलोनी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में रंगों के पर्व की उमंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी भाईचारे का संदेश प्रमुख आकर्षण रहा।
समारोह में नगर विधायक मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी कॉलोनीवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।
सोसायटी की अध्यक्ष आरती नैय्यर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलोनी में सामूहिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर पार्षद एकता गुप्ता, मीनाक्षी भजोराम शर्मा, अवंतिका राणा, अंजू मल, रिचा सिंघल, स्वीटी खन्ना, अंजू सचदेवा, हेमा गुलाटी, अर्पिता, राधा चौधरी, अनिका अरोड़ा, मनीषा गुप्ता, मिसेज पटेल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित रहीं।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory