
हरिद्वार में तुलसी विवाह की धूम


धर्मनगरी और संतों की नगरी हरिद्वार में कार्तिक मास के पावन अवसर पर तुलसी विवाह को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। भीमगोड़ा स्थित जगन्नाथ धाम में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विवाह से पूर्व की रस्मों और संकीर्तन के साथ उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे आयोजन और तैयारियों पर अधिक जानकारी दे रहे हैं स्वामी अरुण दास महाराज का कहना है कि
धर्मनगरी और संतों की नगरी में तुलसी के विवाह के लिए तैयारियां चल रही हैं, भक्त नाच रहे हैं, गा रहे हैं। महाराज जी, कार्तिक का पावन मास चल रहा है, ऐसे में तुलसी विवाह की इन तैयारियों को आप कैसे देखते हैंकल माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह होगा। जगन्नाथ धाम, भीमगोड़ा, हरिद्वार के अंदर उज्जवल गुरुदेव भगवान के सानिध्य में हम सब मिलकर इस तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। आज हमारे मध्य मौज फकीरा दी मनीष चौहान जी और दीपेश भैया रजा जी संकीर्तन के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। चूंकि तुलसी विवाह कल होगा, इसलिए आज विवाह से पूर्व की रीति-रिवाजों के तहत महिला संकीर्तन, लेडीज संगीत, जेंट्स संगीत और अन्य कार्यक्रम आरंभ हो गए हैं। सुबह जगन्नाथ धाम में पूजन शुरू हुआ और कल भगवान की शोभा यात्रा व संकीर्तन के साथ विवाह की मंगल बेला होगी। हम सभी श्रद्धालुओं से निवेदन करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में जगन्नाथ धाम पहुंचें।
महाराज का कहनाहैकि, जैसे आम शादी-ब्याह में लोग नाचते हैं, तुलसी के ब्याह में भी महिलाएं उसी तरह झूम रही हैं।जब किसी गृहस्थ के घर शादी होती है, तो वहां के लोग नाचते हैं; लेकिन जब भगवान के विवाह का उत्सव मनाया जाता है, तो पूरा जगत झूमता है। भक्तों के साथ-साथ महिलाएं भी बिल्कुल पारिवारिक विवाह की तरह ही तुलसी जी के ब्याह में खुशी से नाच-गा रही हैं।मंदिर की सजावट और उत्सव का माहौलतो हरिद्वार के जगन्नाथ धाम में भक्ति और उल्लास के बीच तुलसी विवाह की रस्में जारी हैं, जहां कल शोभा यात्रा और संकीर्तन के साथ मुख्य विवाह उत्सव मनाया जाएगा
