• Wed. Nov 18th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गंगोत्री से हरिद्वार पहुंची 5 हजार लीटर गंगा जल की कलश यात्रा, पूजा-अर्चना के बाद नेपाल के लिए हुई रवाना, पशुपतिनाथ में होगा जलाभिषेक

Bystaruknews

Nov 18, 2026

गंगोत्री से हरिद्वार पहुंची 5 हजार लीटर गंगा जल की कलश यात्रा, पूजा-अर्चना के बाद नेपाल के लिए हुई रवाना, पशुपतिनाथ में होगा जलाभिषेक

हरिद्वार। गंगोत्री धाम से पवित्र गंगा जल लेकर निकली श्री गंगा कलश यात्रा बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। यहां निरंजनी अखाड़े में संत-महात्माओं की मौजूदगी में विशाल कलश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच यात्रा नेपाल के लिए रवाना हो गई। इस विशाल कलश में करीब पांच हजार लीटर गंगोत्री का पवित्र जल भरा हुआ है, जिसे नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में ले जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा शामिल हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि गंगोत्री धाम से लाए गए इस पवित्र जल को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ महादेव को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान केदारनाथ और पशुपतिनाथ के बीच प्राचीन धार्मिक मान्यता और विशेष आध्यात्मिक संबंध है। मान्यता के अनुसार केदारनाथ धाम में भगवान शिव के पिछले भाग की पूजा होती है, जबकि पशुपतिनाथ में उनके मुख भाग की पूजा की परंपरा है। उन्होंने रावल जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्राचीन धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने और भारत-नेपाल के आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले वर्ष में इस यात्रा को और अधिक भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। इस हफ्ते पर गंगोत्री के रावल जी डॉक्टर सुनील बत्रा समाजसेवी डॉक्टर विशाल गर्ग मानसी देवी टेस्ट के सदस्य अनिल शर्मा  मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory