• Sun. May 31st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

लोकेशन हरिद्वार

“काला कानून वापस लो” — हरिद्वार से दिल्ली तक संतों का मार्च, 8 मार्च को रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन का ऐलान

हरिद्वार के स्वामी सर्वानंद घाट से यूजीसी के विरोध में संत समाज की विशाल पदयात्रा का आगाज़ हुआ। यात्रा में यति नरसिंहानन्द, अधीर कौशिक और यति रामस्वरूप आनंद गिरी समेत साधु-संत और अनुयायी शामिल रहे। संतों ने यूजीसी के प्रस्तावित कानून को “काला कानून” बताते हुए केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। यात्रा के दौरान नारेबाजी करते हुए कहा गया कि शिक्षा और परंपराओं से जुड़े मामलों में संत समाज की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

पदयात्रा में शामिल हुए संतों के अनुसार यह पदयात्रा 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां दोपहर 12 बजे विशाल शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। पंडित अधीर कौशिक ने आरोप लगाया कि यह कानून स्वर्ण समाज के बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा कर रहा है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संत समाज ने अधिक से अधिक लोगों से दिल्ली पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की है और चेतावनी दी है कि यदि कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

बाइट – अधीर कौशिक, परशुराम अखाड़ा अध्यक्ष

बाइट- यति राम स्वरूपानंद महंत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory