• Thu. Feb 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट को डीएल.एड. में परीक्षा निकाय की मान्यता

Bystaruknews

Feb 19, 2026

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट को डीएल.एड. में परीक्षा निकाय की मान्यता

ज्योति एस, आगरा: दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, डीईआइ), दयालबाग को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएल.एड.) पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दर्जा मिला है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई), नई दिल्ली ने छह जनवरी 2026 को जारी आदेश में संस्थान को इस पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा निकाय के रूप में मान्यता प्रदान की है।
संस्थान का शिक्षा संकाय सत्र 2017-18 से डीएल.एड. पाठ्यक्रम का सफल संचालन कर रहा है। इस पाठ्यक्रम को एनसीटीई ने दो मई 2017 को स्वीकृति दी थी। अब नए आदेश के तहत पूर्व में परीक्षा एवं संबद्धता निकाय के रूप में नामित स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी), लखनऊ, उत्तर प्रदेश के स्थान पर दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट का नाम स्वीकृत किया गया है।
संस्थान के अनुसार, पिछले वर्षों में अनेक छात्र-छात्राओं ने डीएल.एड. पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर विभिन्न राज्यों तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में सेवा प्रदान की है।
प्रबंधन का कहना है कि संस्थान गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए विख्यात है और जिन पाठ्यक्रमों में शासकीय अनुमोदन आवश्यक होता है, उन्हें बिना स्वीकृति के संचालित नहीं किया जाता। यह एक अलाभकारी संस्था है, जो न्यूनतम शुल्क पर शिक्षा प्रदान करती है ताकि समाज के निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी भी आर्थिक कठिनाई के बिना अध्ययन कर सकें।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और किसी भी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि संस्थान सदैव उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory