• Fri. Aug 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महंत लक्ष्मण दास को श्रद्धांजलि

Bystaruknews

Nov 4, 2025

पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महंत लक्ष्मण दास को श्रद्धांजलि
जीवन में गुरू का स्थान सर्वोच्च है-महंत रघुवीर दास
हरिद्वार, 4 नवम्बर। ब्रह्मपुरी स्थित श्री वशिष्ठ दूधाधारी सप्तऋषि आश्रम के ब्रह्मलीन महंत महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज की पुण्य तिथी आश्रम के महंत जयराम दास महाराज के संयोजन एवं संत महापुरूषों के सानिध्य में समारोह पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि जीवन में गुरू का स्थान सर्वोच्च है। महंत जयराम दास जिस प्रकार अपने ब्रह्मलीन गुरूदेव ब्रह्मलीन लक्ष्मण दास महाराज की परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे है। उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महंत सूरज दास ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन महंत लक्ष्मण दास महाराज उच्च कोटि के संत थे। समाज में धर्म जागरण करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महंत जयराम दास महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में ब्रह्मलीन महंत लक्ष्मण दास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। पूज्य गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज को धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ आश्रम की सेवा परंपरा का विस्तार करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। इस अवसर पर महंत प्रेमदास, महंत सूरजदास, महंत बिहारी शरण, महंत गणेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत गंगादास, महंत तुलसीदास, महंत रामेश्वर दास, महंत श्यामदास, अर्जुन रास महाराज, विमल दास महाराज, पुजारी दयाराम दास महाराज सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालु मौजूद रहे।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद ने किया डीएम, एसएसपी, पुलिस कर्मियों और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4 करोड़ 80 लाख के करीब शिवभक्तों ने किया गंगाजल का संकल्पमहाशिवरात्रि के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का भी लगभग सकुशल समापन हो गया।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंतमहंत रवींद्र पुरी  ने डीएम एस एस पी का  मेला संपन्न होने पर किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory