• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जागरूकता शिविर

Bystaruknews

Feb 6, 2026

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जागरूकता शिविर
अल्मोड़ा।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महिला अस्पताल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जागरूकता शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत मुठ्ठी आसमान से किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा
द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को कैंसर के शुरुआती निदान के तरीके, कैंसर के कारण, कैंसर के उपचार, नालसा गरीबी उन्मूलन योजना, 2015, ई-ट्रू कॉपी, महिला मुआवजा योजना-2020, पॉक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, 2 जनवरी से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्र लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया। शिविर में अधिकार मित्र भी उपस्थित रहे व अधिकार मित्रों द्वारा कैंसर के संबंध में जाकरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।शिविर का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory