• Fri. Aug 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

निर्मल अखाड़े ने धूमधाम से मनाया गुरूनानक देव का 556वां प्रकाश पर्वसभी को गुरूनानक देव के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Bystaruknews

Nov 5, 2025

निर्मल अखाड़े ने धूमधाम से मनाया गुरूनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व
सभी को गुरूनानक देव के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए
-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
हरिद्वार, 5 नवम्बर। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरूनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अखाड़े में स्थित गुरूद्वारे में शबद कीर्तन, गुरूवाणी का आयोजन और अरदास की गयी। अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सभी 13 अखाड़ों के संतों ने गुरूनानक देव को नमन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरूनानक देव ने समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने के साथ ऊंच, नीच जैसी बुराईयों को समाप्त कर समरसता का संदेश दिया। सभी को गुरूनानक देव के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि गुरूनानक देव ने अपना पूरा जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया और समाज को एकता और भाइचारे की राह दिखायी। गुरूनानक देव की शिक्षाएं और विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। सभी को उनकी शिक्षाओं और विचारों का अनुसरण करते हुए धर्म व राष्ट्र सेवा में योगदान करना चाहिए। महंत खेमसिंह व महंत रंजय सिंह ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल गुरूनानक देव द्वारा स्थापित परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मानव कल्याण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर महंत खेम सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत राघवेंद्र दास, महंत गोविंददास, महंत हरभजन सिंह, महंत मलकियत सिंह, महंत रंजय सिंह, बीवी विनिंदर कौर सौढ़ी, महंत जनरैल सिंह, स्वामी केशवानंद, स्वामी महेशानंद, स्वामी सुधीर गिरी, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी दिनेश दास, समाज सेवी अतुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद ने किया डीएम, एसएसपी, पुलिस कर्मियों और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4 करोड़ 80 लाख के करीब शिवभक्तों ने किया गंगाजल का संकल्पमहाशिवरात्रि के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का भी लगभग सकुशल समापन हो गया।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंतमहंत रवींद्र पुरी  ने डीएम एस एस पी का  मेला संपन्न होने पर किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory