• Sat. Mar 21st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने दी विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

Bystaruknews

Jun 14, 2025

श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने दी विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

बापेश्वर धाम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मशांति के लिए बैरागी कैप घाट पर मां गंगा मेें दुग्धाभिषेक कर मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसा बेहद दुखद है। जिसमें असमय ही सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए। हादसे में कई परिवार खत्म हो गए। जिसे लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। संत समाज भी प्रभावितों के दुख में शामिल हैं। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि हादसे में जो लोग संसार से विदा हो गए हैं। उन्हें तो वापस नहीं लाया जा सकता है। लेकिन उनके परिजनों को सांत्वना देकर उनका दुख जरूर बांटा जा सकता है। सभी को विमान हादसे में जान गंवाने लोगों के परिजनों का दुख बांटने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतकों की आत्मशांति तथा ऐसे हादसों को पुनर्रावृत्ति ना हो। इसके लिए आश्रम में विशेष अनुष्ठान शुरू किया गया है। श्रद्धांजलि देने वालों में मोनू, मनीष, दीपक, टिंकू, संदीप, सोनू, दीपक बर्मन, सचिन, नवीन बर्मन, दिनेश आदि श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory