• Wed. Mar 12th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया

Bystaruknews

Mar 17, 2022

कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। 

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)  वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)  पी0एल0 शाह ने  कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। 

होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अबीर-गुलाल, टीका तथा रंग लगाकर एक-दूसरे के गले लगते हुये सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं। 



इस मौके पर भूमि अध्याप्ति अधिकारी  संगीता कनौजिया,  शिव दयाल सिंह,  नवीन मोहन शर्मा आदि ने होली के कर्णप्रिय व सदाबहार गाने-रंग बरसे......, होली आई रे......., होली के दिन ......की शानदार प्रस्तुति दी। 


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी  गोपाल राम बिनवाल, एस0डी0एम0  पूरन सिंह राणा, संयुक्त निदेशक अभियोजन  पुष्कर टोलिया, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  दीपक राजपूत, महांमंत्री  संजय नारायण खाती,  नवल किशोर शर्मा,  पवन कुमार सिंह,  जितेन्द्र राजपूत,  संगीता सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं कार्मिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory