• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अक्षय तृतीया पर श्रीमहंत मधूसूदन गिरी ने किया गंगा पूजन और कन्या पूजन

Bystaruknews

Apr 30, 2025

अक्षय तृतीया पर श्रीमहंत मधूसूदन गिरी ने किया गंगा पूजन और कन्या पूजन


हरिद्वार, 30 अप्रैल। अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री बापेश्वर धाम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने गंगा पूजन और कन्या पूजन कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की। अक्षय तृतीया पर श्रीमहंत मधूूसूदन गिरी महाराज ने गंगा पूजन के उपरांत प्राथमिक विद्यालय की कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन प्रसाद वितरित किया। इस दौरान श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को एक अत्यंत शुभ और मंगलकारी तिथि माना गया है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी विशेष मुहूर्त के किया जा सकता है। अक्षय तृतीया को मां गंगा, भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा स्नान करने का भी विशेष महत्व है। अक्षय तृतीया को गंगा स्नान करने और पितरों के निमित्त पिंड दान व तर्पण करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में स्थित चारों धाम सनातन धर्म का गौरव हैं। चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और यात्रीयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड के अतिथी हैं। सभी राज्यवासियों को चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने के साथ उनका सहयोग करना चाहिए।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory