• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारत विकास परिषद सभा द्वारा पहलगांव में आतंकवादियो द्वारा हमले में मारे गए हमारे 28 लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि

Bystaruknews

Apr 30, 2025

भारत विकास परिषद सभा द्वारा पहलगांव में आतंकवादियो द्वारा हमले में मारे गए हमारे 28 लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।


साथ ही इस वर्ष की पहली कार्यकारिणी की सभा कल दिनांक 29/04/25 को सांय छह बजे श्रीमती मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आवास “कनखल” में सम्पन्न हुई।
सभा में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री आदर्श पाल तोमर जी श्री विजय सेठी जी पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष वैध एम॰ आर॰ शर्मा जी और पूर्व अध्यक्ष श्री नरेश जैनर जी अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी सचिव श्री गजेन्द्र प्रसाद रतूडी जी, श्री मति मनु शिवपुरी जी,श्री सुरेश जैनर जी श्री तेजपाल खिल्लन जी एवं विशाल अरोड़ा जी उपस्थित रहें। कार्यकारिणी की सभा में पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों एवं बजट पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी सभा में
दायित्व ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा की गई। जो कि संभवत 25 मई के बाद में प्रांत के अधिकारियों से समय मिलने पर दायित्व ग्रहण समारोहों की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। इसी के साथ यह भी तय किया गया कि प्रत्येक सदस्य अपने द्वारा परिषद में सदस्यों की संख्या का भी विस्तार करें । एवं परिषद के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाए।
इसी के साथ पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री आदर्श पाल तोमर जी के द्वारा सभी सदस्यों की तरफ से श्रीमती मनु शिवपुरी आभार आभार एवं धन्यवाद भी किया।

सभा द्वारा पहलगांव में आतंकवादियो द्वारा हमले में मारे गए हमारे 28 लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
सभी में दायित्व धारी आशुतोष शर्माअध्यक्ष,गजेन्द्र प्रसाद रतूडी सचिव,सुरेश जैनरकोषाध्यक्ष,सुशीला शर्मामहिला सहभागीता आदि की सहभागिता रही ।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory