• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद ने दी पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि

Bystaruknews

Apr 29, 2025

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद ने दी पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि


निर्दोषों की हत्या करने वाले आतंकियों को मिले मौत की सजा-पराग गुप्ता
हरिद्वार, 29 अप्रैल। शंकर आश्रम के समीप स्थित होटल में आयोजित हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की बैठक में पंचपुरी के वैश्य समाज ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। बैठक की अध्यक्षता अतुल सिंघल व संचालन पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने किया। पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने कहा कि विदेश नीति में पारंगत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने में सक्षम हैं। पाकिस्तान द्वारा फैलाया जा रहा आतंकवाद देश के लिए कलंक है। जम्मू कश्मीर से आतंकवादियों का खात्मा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होकर रहना चाहिए। पराग गुप्ता ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकवादियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सरकार निश्चित रूप से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जवाब देगी। पराग गुप्ता ने वैश्य समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हरिद्वार वैश्य एकता परिषद समाज के हितों के संरक्षण को लेकर सजग है। वैश्य समाज के उत्पीड़न को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। अरविंद अग्रवाल व युयश अग्रवाल ने कहा कि भारत के लिए नासूर बन चुके पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सफाया जरूरी है। भारत को कमजोर करने की मंशा से पाकिस्तान लगातार देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। लेकिन पाकिस्तान के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। भारत सरकार को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। अशोक अग्रवाल ने कहा कि एकता के बल पर ही संगठन मजबूत होता है। महाराज अग्रेसन के आदर्शो का पालन करते हुए एकजुट होकर सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान दें। अशोक अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा फैलाया जा रहा आतंकवाद देश के लिए खतरा है। आज पूरा देश एकजुुट होकर आतंकवाद के खात्मे की मांग कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पाकिस्तान को करारा जवाब दें। इस दौरान श्रवण गुप्ता, सुयश अग्रवाल, गगन गुप्ता, ज्ञानेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रविकांत, प्रवीण सिंघल, ललित गोयल, विनीत अग्रवाल, पंकज बंसल, रविंद्र कुमार गुप्ता, विनोद मित्तल, वेदप्रकाश गुप्ता, संजय अग्रवाल, संजय आर्य, अमित गर्ग, अजय गर्ग, विवेक अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, अभिनंदन गुप्ता, ललित जिंदल, मुकेश मोदी, गौरव गुप्ता, प्रशांत मेहता, प्रदीप गोयल, अनुज गोयल, प्रदीप गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, आलोक गर्ग, योगेश गर्ग, संदीप मेहता, विकास सिंघल, दीपक बंसल सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory