नकलरोधी कानून लाकर मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक काम: विक्रम भुल्लर
— गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्रों को किया जागरूक
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में नकल रोधी कानून के समर्थन में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है, जो भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होगा जेल की सलाखों के पीछे जाएगा।
बुधवार को नकलरोधी कानून के समर्थन में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अभियान चलाते हुए विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का प्रयास है कि नकल रोधी कानून से प्रतिभाओं को निखारना है। इससे कानून से मेधावी आगे बढ़ेंगे। विक्रम भुल्लर ने कहा कि कहा कि नकल रोधी कानून लागू हो जाने से छात्र-छात्राएं मेहनत से अध्ययन करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मेहनत एवं लगन से करेंगे।
इस मौके पर गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा, चेतन यादव, अभय चौधरी, शगुन त्यागी, अमन कुशवाह, दीपक, जोनी, अभिषेक, पंकज, गौरव आदि शामिल हुए।
नकलरोधी कानून लाकर मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक काम: विक्रम भुल्लर
— गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्रों को किया जागरूक
