मदरसे में फहराया बाबा रामदेव ने तिरंगा भारत को विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प

आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है धर्म नगरी हरिद्वार में भी अमृत महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है योग गुरु बाबा रामदेव ने मदरसा इस्लामिया अरबिया कुरान बोड़ा हेडी मैं झंडा फहराकर हिंदू मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया पतंजलि योगपीठ से मदरसे तक योग गुरु बाबा रामदेव आचार्य बालकृष्ण सहित पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ता द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई मदरसे में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय और मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे भी शामिल हुए

धर्मनगरी हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा मदरसा इस्लामिया अरबिया कुरान बोड़ा हेडी में झंडा फहराते वक्त हुआ हादसा झंडे की रस्सी खींचते वक्त डंडा टूट गया मदरसा की लापरवाही आ रही सामने जिस डंडे पर झंडा लगाया गया था वह देखने में काफी कमजोर था और जब झंडा फहराया जा रहा था उस वक्त भारी संख्या में छत पर लोग मौजूद थे झंडा टूटते ही माहौल खराब ना हो बाबा रामदेव ने खुद मोर्चा संभाला

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि आजादी का यह दिन बहुत से महापुरुष नहीं देख पाए हैं मगर आज हम अपनी आंखों से आजादी का अमृत महोत्सव देख रहे हैं और मना रहे हैं 2047 में जब आजादी का शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा संपूर्ण देशवासियों को अपने कर्तव्य को निभाते हुए भारत को विश्वगुरु बनाना है आज शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग और देश की सुरक्षा को लेकर देश ने गौरव पूर्ण उपलब्धि हासिल की है इसके लिए हम उन करोड़ों देशवासियों का अभिनंदन करते हैं जिनके पुराषत से आज भारत शक्तिशाली रूप में खड़ा है यात्रा अभी बहुत लंबी है जहां तक हमें जाना है बाबा रामदेव का कहना है कि आज पूरे देश में एक जज्बा देखने को मिल रहा है मुझे मुस्लिम भाइयों ने मदरसे में झंडा फहराने बुलवाया यह भारतीय भाईचारा की बहुत बड़ी मिसाल है
बाबा रामदेव का कहना है कि हर घर तिरंगा केवल 15 अगस्त तक ही सीमित नहीं होना चाहिए 365 दिन हर घर मठ मंदिरों मस्जिद गिरजाघरो और गुरुद्वारों पर तिरंगा रहना चाहिए यह अभियान अब टूटना नहीं अखंड रहना चाहिए वही आजादी के अमृत महोत्सव पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर कहा कि दुनिया में योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा से लेकर स्वदेशी से स्वावलंबी आत्मनिर्भर भारत बनाने का सबसे बड़ा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है वह पतंजलि योगपीठ ने किया है 100 से ज्यादा बीमारियों को ठीक किया गया जब इंसुलिन बनाने वाले व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है तो इंसुलिन छुड़ाने वाले नोबेल पुरस्कार का अधिकार है पतंजलि योगपीठ सो नोबेल पुरस्कार दिलाने का अधिकार रखती है हमें पुरस्कार की कोई चाह नहीं है मगर हम अपनी उपलब्धि को भारत से पूरे विश्व में लेकर जायेगे
