
आज जिला यूथ कांग्रेस रुड़की की प्रथम कार्यकारी बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपाध्यक्षों, जिला महासचिवों, जिला उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव एवं युवा कांग्रेस के नियुक्त पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।



जिसमे मुख्य अतिथि रुप में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड की प्रभारी सुरभि द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजकयूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं रुड़की प्रभारी दिव्यांश अग्रवाल रुड़की के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी राजीव चौधरी ऋषभ वशिष्ठ उपस्थित रहें
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने एवं जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। भाजपा सरकार की बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक जैसे युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों, महिलाओं की असुरक्षा और प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ जगह-जगह नुक्कड़ सभाएँ, जनसभाएँ एवं जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
रुड़की प्रभारी होने के नाते सभी साथियों के साथ संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
