• Mon. May 25th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

ईश्वर सदैव धर्मपरायण व्यक्ति की रक्षा करते हैं-स्वामी सहजानंद पुरी

Bystaruknews

May 25, 2026

ईश्वर सदैव धर्मपरायण व्यक्ति की रक्षा करते हैं-स्वामी सहजानंद पुरी
हरिद्वार, 25 मई। ज्वालापुर स्थित अनमोल आश्रम में ब्रह्मलीन माता दर्शनानंद पुरी की 43वीं पुण्यतिथी संतों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर आश्रम के परमाघ्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी महाराज के संयोजन में आयोजित सत्संग को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि गुरू के प्रति निष्ठा और विश्वास ही शिष्य की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी महाराज की उनके गुरूजनों के प्रति निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने माता पिता और गुरूजनों के प्रति सदैव आदर का भाव रखते हुए उनकी सेवा करनी चाहिए। माता पिता और गुरू के आशीर्वाद से सभी संकट दूर होते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। जीवन सुखमय व्यतीत होता है। महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी ने सभी संतों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ब्रह्मलीन माता दर्शनानंद पुरी के आशीर्वाद और उनसे मिले संस्कारों से ही वे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और अध्यात्म के मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण ही प्रत्येक व्यक्ति का उद्देश्य होना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी संकट नहीं आता है। ईश्वर सदैव धर्मपरायण व्यक्ति की रक्षा करते हैं। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी महाराज विद्वान संत हैं और संतों के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान से ही व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी ने भी श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए सनातन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वामी अभिलाषानंद, स्वामी अमृतानंद, स्वामी सेवकानंद, स्वामी ध्यान सहजानंद, संजीव राणा, गजेंद्र शास्त्री, संतोष शर्मा,ख् अनीता राणा, नीलम कोहली, राजेंद्र मंगल, गजेंद्र शर्मा, कपिल कुमार शर्मा, नरेंद्र गौड़, धर्मदेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory