• Mon. Sep 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गुरू की सेवा परंपरा का विस्तार करना ही जीवन का उद्देश्य-महंत विनोद महाराज

Bystaruknews

May 25, 2026

पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी परमानन्द को श्रद्धांजलि
गुरू की सेवा परंपरा का विस्तार करना ही जीवन का उद्देश्य-महंत विनोद महाराज
हरिद्वार, 25 मई। ब्रह्मलीन स्वामी परमानन्द महाराज की 15वीं पुण्य तिथी पर संत समाज ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। जगजीतपुर स्थित ब्रह्म प्रेम कुटीर आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष महंत विनोद महाराज के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए महंत देवानंद ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन स्वामी परमानन्द महाराज का पूरा जीवन मानव कल्याण को समर्पित रहा। सनातन के प्रचार प्रसार और समाज को धर्म एवं अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि महंत विनोद महाराज जिस प्रकार अपनी गुरू परंपरा का आगे बढ़ा रहे हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। महंत विनोद महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत परंपरांओं का पालन करते हुए निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करने वाले पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी परमानन्द महाराज विलक्षण संत थे। संतों का सानिध्य भाग्य से प्राप्त होता है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी परमानन्द महाराज जैसे विद्वान संत का सानिध्य में शिक्षा दीक्षा का अवसर प्राप्त हुआ। गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान का अनुसरण करते हुए उनकी सेवा परंपरा का विस्तार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि सनातन केे प्रचार प्रसार में ब्रह्मलीन स्वामी परमानन्द महाराज का अहम योगदान रहा। उनके विचार सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत श्याम प्रकाश, महंत दुर्गादास, महंत सूरजदास, महंत कैलाश मुनि, महंत निर्भय सिंह, महंत राघवेंद्र दास, महंत गोविंद दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी संतोषानंद, स्वामी नागेंद्र महाराज, महंत रघुवीर दास महंत बिहारी शरण ने भी ब्रह्मलीन स्वामी परमानन्द महाराज को नमन किया। महंत देवानंद व महंत श्याम प्रकाश ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त किया।

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोहकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
डीपीएस के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली उत्सव स्वर्ण अक्षर-2026 का भव्य समापनसमारोह के मुख्यअतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory