• Mon. Sep 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गंगा दशहरा पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पावन धाम में गूंजे मां गंगा के जयकारे

Bystaruknews

May 25, 2026

गंगा दशहरा पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पावन धाम में गूंजे मां गंगा के जयकारे

-मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबी नजर आई। सोमवार सुबह तड़के से ही हर की पौड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां लोगों ने मां गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। गंगा घाटों पर सुबह से ही “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगे” के जयकारे गूंजते रहे। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और दिनभर गंगा घाटों पर भारी भीड़ बनी रही। धर्मनगरी के मंदिरों और आश्रमों में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। वहीं पावन धाम आश्रम में भी गंगा दशहरा पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया और भक्तों ने बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

वहीं पावन धाम के महासचिव अंशुल श्री कुंज ने बताया कि पतित पावनी मां गंगा का अवतरण दिवस पूरे देश में एक महापर्व और उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सुबह से ही लाखों लोग हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और धर्मनगरी में हर तरफ भक्ति का माहौल बना हुआ है। पावन धाम में मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा केवल एक पर्व नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो लोगों को धर्म और आध्यात्म से जोड़ने का कार्य करता है।

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोहकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
डीपीएस के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली उत्सव स्वर्ण अक्षर-2026 का भव्य समापनसमारोह के मुख्यअतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory