लक्सर विधानसभा से कई दावेदारों ने ठोकी ताल
लक्सर – हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा इस बार हॉट सीट मानी जा रही है। पूर्व विधायक रहे मोहम्मद शहजाद इस बार इस सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। इस बार भी दो बार से विधायक रहे संजय गुप्ता पर भाजपा फिर से दांव खेल सकती है। अगर बात करें कांग्रेस की तो इस सीट से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लिस्ट लंबी है।
2017 चुनाव में फिर से इस सीट से संजय गुप्ता विधायक बने। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़े हाजी तस्लीम को 1604 वोटों से शिकस्त दी। इस सीट से तीसरे नंबर पर बसपा के सुभाष चौधरी रहे जबकि तीसरे नम्बर पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे कुशलपाल सैनी रहे।
इस बार बसपा ने पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद को लक्सर विधानसभा का प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है। हालांकि लक्सर से भाजपा नेता श्यामवीर सैनी ने भी दावेदारी की है लेकिन माना जा रहा है भाजपा फिर से संजय गुप्ता पर दांव खेल सकती है। इस सीट पर कांग्रेस से चुनाव लड़ने वालों दावेदारों की लिस्ट लंबी है और यही कारण है कि अभी तक कोई मजबूत दावेदार कांग्रेस तय नही कर पा रही है।
लक्सर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लिस्ट लंबी है। इस सीट से हाजी तस्लीम, राजेश रस्तोगी, कुशलपाल सैनी, संजय शर्मा, प्रमोद खारी समेत कई बड़े नेताओं दावेदारी पेश की है। हाजी तस्लीम को पार्टी टिकट देती है तो बसपा से मोहम्मद शहजाद भी मैदान में है। राजेश रस्तोगी ने सेवादल कोटे टिकट की मांग की है तो वही चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम चुके कुशलपाल सैनी भी मैदान में है। अगर पार्टी कुशलपाल सैनी तो टिकट देती है तो भाजपा और कांग्रेस में ये वोट बैंक बंट जाएगा। क्योंकि कुशलपाल पहले भाजपा में शामिल रहे है। हाजी तस्लीम पर दांव खेला जाता है तो बसपा और कांग्रेस में मुस्लिम वोट बटेंगे। संजय शर्मा और खारी समेत कई प्रत्याशी बाहरी है यानी लक्सर विधानसभा के निवासी नही है। राजेश रस्तोगी स्थानीय होने के नाते अभी तक सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे है।
अब देखना होगा कांग्रेस की पहली लिस्ट में किस दावेदार का नाम शामिल होगा जो भाजपा और बसपा को पछाड़ जीत दर्ज कर विधानसभा जेएगा।