• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

एसएमजेएन कॉलेज में मनायी गई इको फ्रेंडली होली,श्री महंत रवींद्र पुरी ने दिया आशीर्वाद

Bystaruknews

Mar 4, 2026

एसएमजेएन कॉलेज में मनायी गई इको फ्रेंडली होली,श्री महंत रवींद्र पुरी ने दिया आशीर्वाद

होली पर्व देश की परंपराओं मे विशेष स्थान रखता है:-श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज

हरिद्वार/ श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव व एसएमजेएन डिग्री कॉलेज के चेयरमैन श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के संयोजन में होली का पर्व इको फ्रेंडली उत्सव के रुप में पत्रकारों और कॉलेज स्टाफ के संग मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला ने होली पर्व की कथा और कहानियां सुनाई। पत्रकार संजय आर्य ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया ने गीत सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया। इस दौरान चेयरमैन डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि हमारे देश में परंपराए विशेष स्थान रखती हैं। होली पर्व खुशियां बांटने का पर्व है, पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्यता पर चलकर ही खबरों को समाज के सामने लाएं। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा से ही पहचान मिलती है। उन्होंने जल्द ही कॉलेज में पत्रकारिता पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने का आह्वान किया। जिसमें पत्रकारों को निशुल्क पत्रकारिता क्षेत्र की शिक्षा प्रदान की जाएगी।
प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इको फ्रेंडली उत्सव मनाना चाहिए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में सभी की सहभागिता जरूरी है। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी महाराज शिक्षा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान प्रदान कर रहे हैं। कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर छात्र-छात्राएं देश के शीर्ष पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पत्रकारिता कोर्स प्रारंभ होने से अच्छे पत्रकार समाज को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि उक्त कोर्स में स्थानीय पत्रकारों की भी मदद ली।जाएगी।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory