लेखपाल के द्वारा रिश्वत लेने की वीडियो खूब वायरल हो रही
सरकारी अमले में काम कराने के एवज में लगातार सरकारी कर्मचारियों द्वारा घूसखोरी और रिश्वत लेने के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा एक मामले रिश्वत लेने के सामने आए हैं और लेखपाल के द्वारा रिश्वत लेने की वीडियो खूब वायरल हो रही है लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का एक मामला हरिद्वार जनपद के गेंड़ीखाता का है जिसमें लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है इस पर संज्ञान लेते हुए
उप जिला मजिस्ट्रेट पूरन सिंह राणा ने कहा ऐसा व्हाट्सएप के द्वारा एक वीडियो सामने आया है जिसमें लेखपाल के द्वारा रिश्वत ली जा रही है इस मामले को देखते हुए हमारे द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। और यह लोक सेवक कर्मचारी जो नियमावली है। उसके विपरीत है। हमारे द्वारा सभी चीजों को देखा जा रहा है और निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी
