• Sat. Mar 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारत सरकार के सभी मंत्री देश के आकांक्षी जिलों का दौरा कर केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

Bystaruknews

May 4, 2022

भारत सरकार के सभी मंत्री देश के आकांक्षी जिलों का दौरा कर केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

भारत सरकार के सभी मंत्री देश के आकांक्षी जिलों का दौरा कर केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी दो दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार में मंत्री पीयूष गोयल ने कई केंद्रीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री पीयूष गोयल ने हरिद्वार में नमामि गंगे, स्वच्छ भारत अभियान जैसी कई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही हरिद्वार भी आकांक्षी जिले से विकसित जिले के रूप में जाना जाएगा। मंत्री पीयूष गोयल ने हरिद्वार में एक टूरिस्ट विलेज बनाने की घोषणा भी की। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की मांग पर उन्होंने हरिद्वार में टूरिस्ट विलेज बनाने की घोषणा की। पीयूष गोयल ने बताया की टूरिस्ट विलेज में उत्तराखंड के लोगो द्वारा निर्मित उत्तराखंडी उत्पादों को एक प्लेटफार्म मिलेगा और देश विदेश से हरिद्वार आने वाले टूरिस्ट उत्तराखंडी उत्पादों को खरीदकर देश विदेश में लेकर जायेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory