उत्तर प्रदेश का आलीशान भागीरथी पर्यटन आवास बनकर तैयार हो चुका है। और कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

धर्मनगरी हरिद्वार की धरती पर उत्तर प्रदेश का आलीशान भागीरथी पर्यटन आवास बनकर तैयार हो चुका है। और कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भागीरथी पर्यटन आवास का उद्घाटन करेंगे। भागीरथी पर्यटन आवास में 100 कमरे हैं। जिसमें 88 कमरे डीलक्स और 12 कमरे स्वीट वीआईपी रूम है। इसी के साथ पर्यटक आवास में सेंट्रलाइज्ड एसी ,3 lift , रेस्टोरेंट और दो बैंक्वेट हॉल की सुविधा है। जिसमें एक बैंक्वेट हॉल में 100 लोगों की गैदरिंग कैपेसिटी और दूसरे बैंक्वेट हॉल में डेढ़ सौ लोगों की गैदरिंग की कैपेसिटी है। इसी के साथ साथ होटल के पास ही मां गंगा है। जिसके दर्शन आप अपने कमरे से ही कर सकते हैं।
और इस होटल में लगी पेंटिंग्स भी बड़ी खास हैं। जो इस होटल की शोभा और बढ़ा देती हैं। भागीरथ पर्यटक आवास में लगी पेंटिंग्स में हिंदू धर्म की संस्कृति को दर्शाया गया है। जिसको ललित कला अकैडमी इन पेंटिंगस से खरीदा गया है। जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति को दरसाता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिनके कारण यह समझौता हो पाया वह भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे उसी के साथ हरिद्वार के प्रमुख साधु संत भागीरथ पर्यटक आवास के उद्घाटन में सम्मिलित होंगे। और उत्तर प्रदेश सरकार बद्रीनाथ में भी ऐसा ही आवास ग्रह बना रही है। जो जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं जो उत्तर प्रदेश की भूमि को लेकर जो विवाद चल रहे है। उनको भी बहुत जल्द निपटा लिया जाएगा।
