• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर ने इस अवसर पर कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक है

Bystaruknews

Jan 13, 2026

हरिद्वार में भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा द्वारा लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया
हरिद्वार। भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा द्वारा लोहड़ी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिषद की सदस्याओं के साथ पंजाबी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक सजावट, लोहड़ी की अग्नि और पंजाबी लोक संगीत ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय कर दिया।
लोहड़ी पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पंजाबी गानों पर जमकर नृत्य किया। नगाड़े की थाप और ढोल की गूंज पर महिलाएं झूमती नजर आईं। “चुनरी मुनरी होय, कौन विचारा होय…” जैसे पारंपरिक लोहड़ी गीतों पर सभी ने तालियां बजाकर पर्व का आनंद लिया। लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली, तिल और गुड़ अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर ने इस अवसर पर कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेलजोल बढ़ता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
महासचिव मीनाक्षी भजोराम ने कहा कि भारत विकास परिषद सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का निरंतर प्रयास कर रही है। लोहड़ी जैसे पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामूहिक उत्सव की भावना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी शाखा द्वारा इसी तरह के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आपसी मिलन, हंसी-खुशी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर, महासचिव मीनाक्षी भजोराम के साथ अर्पिता भार्गव, शिल्पी अरोड़ा, डोली रोहिला, अंजू मल, अवंतिका राणा, रिचा सिंघल, राधा चौधरी, अनिका अरोड़ा, अंजू सचदेवा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण और शुभकामनाओं के साथ किया गया।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory