• Sun. Dec 28th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं भगवान शिव -माता आशा भारती महाराज

Bystaruknews

Dec 28, 2025

शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं भगवान शिव -माता आशा भारती महाराज
हरिद्वार, 28 दिसम्बर। भूपतवाला स्थित निराला धाम आश्रम की परमाध्यक्ष एवं नागेश्वर पीठाधीश्वर माता आशा भारती महाराज ने कहा कि भगवान शिव ही संसार के पालनहार हैं। भगवान शिव की शरण मे आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण होता है। आश्रम में विश्व शांति और मानव कल्याण के निमित्त आयोजित किए जा रहे 37वें 40 दिवसीय विराट शिव शक्ति महायज्ञ के 19वें दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए माता आशा भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा द्वारा स्थापित निराला धाम श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का केंद्र है। ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा द्वारा शुरू की गयी 40 दिवसीय विराट शिव शक्ति महायज्ञ की परंपरा को निरंतर जारी रखते हुए मानव कल्याण के कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है। विराट शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान कई विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन लहरी बाबा भले ही संसार त्याग चुके हों। लेकिन उनकी आत्मिक कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा भगवान शिव के अनन्य भक्त और दिव्य संत थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और श्रद्धालु भक्तों को धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। माता आशा भारती महाराज के शिष्य स्वामी नित्यानन्द ने कहा कि महायज्ञ के समापन पर 17 जनवरी को माता आशा भारती महाराज के संयोजन में श्रद्धांजलि समारोह एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी तेरह अखाड़ों के संत महंत ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद महाराज, ब्रह्मलीन गुरूमाता सुशीला देवी एवं ब्रह्मलीन निराला निराला स्वामी लहरी बाबा को श्रद्धाुसुमन अर्पित करंेगे और श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory