• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने विश्व पोलियो दिवस पर लगाया शिविर,

Bystaruknews

Oct 24, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने विश्व पोलियो दिवस पर लगाया शिविर,

अल्मोड़ा।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा ” विश्व पोलियो दिवस ” के अवसर पर हिल क्राफ्ट इंस्टीट्यूट रानीखेत, सिटी माउण्टेसरी पब्लिक स्कूल पाली व ग्राम- कपीना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गये। शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत ” एक मुठ्ठी आसमान” चलाकर किया गया।उपस्थित व्यक्तियों व विद्यार्थियों को पोलियो उन्मूलन के लिए किये जा रहे प्रयास, इस बिमारी से बचाव करना,नालसा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना, 2015, नालसा मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2024, लैंगिक न्याय, ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकार, लैंगिक समानता, सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण, स्थायी लोक अदालत की भूमिका और लाभ, निःशुल्क कानूनी सहायता, भरण-पोषण, पोक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, गुड टच, बैड टच, चाइल्ड लाइन नंबर 1098 एवं आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के विषय में जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए।शिविरों में प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, अधिकार मित्र उपस्थित रहें। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील रानीखेत, थाना रानीखेत व राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में संचालित लीगल एड क्लिनिक में विजिट किया गया व अधिकार मित्रों के कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory