• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शनिदेव ही दूर करते हैं साढ़ेसाती का संकट-महंत कौशलपुरी

Bystaruknews

Oct 4, 2025

शनिदेव ही दूर करते हैं साढ़ेसाती का संकट-महंत कौशलपुरी
हरिद्वार, 4 अक्तूबर। कनखल स्थित काल भैरव मंदिर आशारोड़ी के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शनिदेव अपने भक्तों के सभी कष्ट पल भर में हर लेते हैं। शनिवार को मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में तीन बार साढ़ेसाती आती है। प्रथम बार बचपन में, दूसरी बार युवावस्था में और तीसरी बार वृद्धावस्था में। उन्होंने कहा कि शनिदेव ही साढ़ेसाती के संकट को दूर करते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार की रात में काले चने पानी में भिगों दें। शनिवार को भीगे चनों का प्रसाद करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा अमावस्या की रात में 8 बादाम और काजल की डिबिया को काले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है और कारोबार में बरकत होती है। महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि देवताओं के न्यायाधीश शनिदेव की लीला अपरंपार है। शनिदेव पलभर में गरीब को अमीर बना देते हैं और करोड़पति को खाकपति बना देते हैं। इसलिए जीवन में सदैव सत्याचरण का पालन करते हुए सद्मार्ग पर चलें। गरीब, असहाय लोगों की मदद करें। नशे से दूर रहें और सात्विक आहार और व्यवहार का पालन करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होकर भक्तों का कल्याण करते हैं। इस अवसर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महंत महेश पुरी, स्वामी विपनानन्द, महंत गोविन्द दास, स्वामी नागेंद्र महाराज, महंत राघवेंन्द्र दास आदि ने भी भक्तों को संबोधित किया।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory