• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अंकिता भण्डारी हत्याकांड से पूरे उत्तराखंड की जनता आंदोलित थी लेकिन अफसोस आज भी वीआईपी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है,और चार्जशीट में या किसी भी जांच में वीआईपी को शामिल न करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है,

Bystaruknews

May 30, 2025

आज मायापुर स्थित भवन में एक बैठक जिला महानगर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की हुई जिसमें अंकिता भण्डारी हत्याकांड में सजा के एलान के बाद नाराजगी व्यक्त की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड से पूरे उत्तराखंड की जनता आंदोलित थी लेकिन अफसोस आज भी वीआईपी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है,और चार्जशीट में या किसी भी जांच में वीआईपी को शामिल न करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है,
बैठक को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भण्डारी हत्याकांड के वीआईपी को बचा रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
बैठक को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ महामंत्री अवधेश पंत ने कहा कि आज न्यायालय के फैसले से साफ है कि भाजपा सरकार द्वारा अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शिथिलता बरती गई,
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में पुलिस द्वारा वीआईपी को जांच में शामिल न करना दुर्भाग्यपूर्ण है और महिलाओं के साथ अन्याय है,
बैठक में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सुरेन्द्र सैनी, सुरेन्द्र बुटोला,नवीन शरण निष्चल, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट,संजय वाल्मीकि, राहुल पाठक आदि कांग्रेस जन शामिल रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory