• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब ने की पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग

Bystaruknews

May 30, 2025

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब ने की पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मजबूत कानून बनाए सरकार-राकेश वालिया

हरिद्वार, 30 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) की और से पुराना रानीपुर मोड़ स्थित रेस्टोरेंट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान केंद्र व उत्तराखंड सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने तथा जिला प्रेस क्लब को स्थाई कार्यालय उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की गयी। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देश के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने के लिए और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की। राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और शोषण की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून न होने के कारण पीड़ित पत्रकारों को न्याय नहीं मिल पाता है और वह समस्याओं से जूझते रहते हैं। जिसके चलते पत्रकारों को समाचार संकलन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार के स्तर पर एक मजबूत पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाना बेहद जरूरी है। राकेश वालिया ने कहा कि जिला प्रेस क्लब संगठन के कार्यों और प्रैस वार्ताओं के आयोजन के लिए एक स्थाई कार्यालय उपलब्ध कराया जाए। ताकि संगठन पत्रकार हितों के संरक्षण के साथ अपने सामाजिक दायित्व को पूरा किया जा सके। महामंत्री अनिल बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गोष्ठी में पत्रकारिता जगत में होने वाली नई तब्दीलियों और नई टेक्नोलॉजी को लेकर भी चर्चा और विचार विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारिता की आड़ में अपने गोरखधंधे संचालित करने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना भी अति आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए जो अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए पत्रकारिता का नकाब पहनकर अपने कार्यों को संचालित कर रहे हैं और पत्रकारिता की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। गोष्ठी में मुख्य रूप से केशव चौहान, सद्दाम हुसैन, नौशाद अली, मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, अशोक पांडे, राजू, गणेश भट्ट, मुमताज आलम खान, मोहम्मद नदीम, विजय प्रजापति, सागर कुमार, दीपक झा, कमल शर्मा, नरेश मित्तल, सरविंदर कुमार, अवधेश भूमि, रितेश तिवारी, राकेश कुमार वर्मा,  आदि सहित जिला प्रेस क्लब से जुड़े कई पत्रकार मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory