• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

योग दिवस पर किया जाएगा विशेष योग शिविर का आयोजन-स्वामी साधनानंद

Bystaruknews

May 26, 2025

योग दिवस पर किया जाएगा विशेष योग शिविर का आयोजन-स्वामी साधनानंद
हरिद्वार, 26 मई। भूपतवाला स्थित झालावाड़ आश्रम के परमाध्यक्ष योग गरू स्वामी साधनानंद महाराज ने बताया कि 21 जून को योग दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। योग दिवस के अवसर पर आश्रम में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संत महापुरुषों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रणीत प्राचीन उपचार पद्धति है। योग के नियमित अभ्यास से कई असाध्य रोगों को भी ठीक किया जाता है। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव ने योग जनसामान्य के बीच लोकप्रिय करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित करने पर योग को पूरे विश्व में एक नई पहचान मिली। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ आश्रम के माध्यम से योग का प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अलावा कई राज्यों से योग साधना के लिए झालावाड़ आश्रम पहुंचते हैं।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory