• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में पुरानी हरिद्वारी रोड पर कांगड़ी से बाहर पीली तक निकाली तिरंगा बाइक रैली

Bystaruknews

May 26, 2025

हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद के खिलाफ नारो के साथ निकाली तिरंगा यात्रा


— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में पुरानी हरिद्वारी रोड पर कांगड़ी से बाहर पीली तक निकाली तिरंगा बाइक रैली
— ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा से दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश
लालढांग। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के अद्भुत साहस और शौर्य के सम्मान में हरिद्वारी रोड पर तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि देश की सेना का साहस एवं मनोबल बढ़ाने के साथ आमजन में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को जगाने का काम तिरंगा यात्रा से किया जा रहा है।
सोमवार को श्रद्धानंद द्वार कांगड़ी से हरिद्वारी रोड पर आर्यनगर, श्यामपुर से होते हुए बाहर पीली तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकालते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म दे रहा है और इसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों और साजिशों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में सेना नाकाम करते हुए मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों के साथ मांग का सिंदूर उजाड़ना किस धर्म, मजहब में लिखा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से हर किसी धर्म, वर्ग को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ऑपरेशन सिंदूर से पूरे विश्व में संदेश दिया है कि जो भी हिंदुस्तान के खिलाफ गलत तरीके से आंख उठाकर देखेंगा, उसे नेस्ताबूंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे भारी संख्या में युवाओं के साथ हर वर्ग संदेश दे रहा है कि पूरे देश में एकता है और किसी भी चुनौती से लड़ने के लिए तैयार है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, प्रधान यशपाल, कमलेश द्यिवेदी, सतीश झंडवाल, योगेश चौहान, प्रधान सुनील पाल, आलोक द्विवेदी, नरेश यादव, सीमा चौहान, फकीर चंद, मोहन, नवीन राणा, जगवीर पाल, विपिन राठी, मुन्ना ठाकुर, राजकुमार मिश्रा, गौरव शर्मा, नीरज डंडरियाल, अमन पाल, विनोद पोखरियाल, राजकुमार मिश्रा, रविंद्र सैनी, पंकज चमोली को, महामंत्री सरिता अमोली एवं सुनील पाल, मंत्री सहदेव चौधरी, कैलाश रावत, सीमा देवी, टेकचंद सैनी, कोषाध्यक्ष मनोज उप्रेती, पार्वती देवी, विरेंद्र पोखरियाल, शालनी, राजेश्वरी देवी, शिवानी, लक्ष्मी देवी, अनिल नौटियाल, पुष्पा देवी, मेघा कंडवाल, अनिता कुकरेती, विनोद शर्मा, सुरजीत सिंह, दिनेश बिष्ट, गीता जोशी, हरीश रावत, मघु शर्मा, सतनाम सिंह, नरेश चंद गौड़, बंटी सैनी, योगेंद्र सिंह, नारायण दत्त उप्रेती, सतपाल, गंभीर असवाल, अभि रावत, मुकेश, पुष्पेंद्र, हरमीत सिंह, पुष्पा देवी, जितेंद्र असवाल, कमला नेगी, भीम सिंह, हुकुम सिंह रावत, अनूप रावत आदि शामिल हुए।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory