• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

थाना श्यामपुर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर जिले भर में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के लगातार सफल परिणाम आ रहे सामनेतमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा संदिग्ध, बड़ा खुलासा

Bystaruknews

May 18, 2025

थाना श्यामपुर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर जिले भर में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के लगातार सफल परिणाम आ रहे सामनेतमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा संदिग्ध, बड़ा खुलासा

अपने साले को मारने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने मंसूबे पर पानी फेरा

दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने पर लड़की के परिवार व भाई से चल रही थी अनबन

प्रचलित चारधाम यात्रा के मद्देनजर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर जिले भर में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के लगातार सफल परिणाम सामने आ रहे हैं।

इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग नहर पटरी पर गौरी शंकर पार्किंग के तिराहे के पास से बाइक सवार एक संदिग्ध को तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त ने कुछ समय पहले दूसरे समुदाय की लड़की से शादी की थी जिस कारण लड़की के घर वालों से उसकी अनबन के चलते लड़की के भाई से उसकी दुश्मनी हो गई थी।

इसी के चलते आरोपी अपने साले को जान से मारने की फिराक में घूम रहा था जिसको पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया।

मु0अ0स0- 45/2025 धारा -3/25 आर्म्स एक्ट

अभियुक्त का नाम पता
रौक्सी पुत्र चन्द्रभान सिंह नि0 ग्राम भगवानपुर प्रताप मिलक थाना नगीना देहात रायपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष

बरामदगी-
1- तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 2- बिना नम्बर प्लेट स्पेण्डर प्लस मोटर साईकिल

आपराधिक इतिहास
(1)मु.अ.स. 649/20 US 363/376 IPC कोतवाली नजीबाबाद बिजनौर उ.प्र.
(2)मु.अ. स. 37/23 US 363 IPC थाना नगीना देहात, बिजनौर उ.प्र.

पुलिस टीम- 1.उ0नि0 विक्रम सिंह बिष्ट-प्रभारी चौकी चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार
2.हे0का0 192 अनिल कुमार
3.का0 1522 अनिल रावत

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory