• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अमरीश कुमार विचार मंच ने फूंका एमपी के मंत्री विजय शाह का पुतला

Bystaruknews

May 17, 2025

अमरीश कुमार विचार मंच ने फूंका एमपी के मंत्री विजय शाह का पुतला


हरिद्वार, 17 मई। अमरीश कुमार विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका। सरकार और भाजपा से विजय शाह को पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए सोम त्यागी ने कहा कि विजय शाह ने देश की बहादुर बेटी और सेना का अपमान किया है। ऐसे व्यक्ति को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार और भाजपा को उन्हें तुरंत पद से बर्खास्त कर उन पर मुकद्मा चलाना चाहिए। मंच के संयोजक इसरार सलमानी और पार्षद अहसान अंसारी ने सरकार से मांग की कि सेना का अपमान करने वाले लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। जिससे कि इस तरह के बयानों की पुनर्रावृत्ति ना हो दोबारा। विजय प्रजापति और अंकित चौहान ने राष्ट्रपति से तत्काल इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में उत्कर्ष वालिया, विवेक भूषण विक्की, हाजी शहाबुद्दीन, उज्जवल ,मनु वालिया, रोहित शेट्टी, अनंत पांडे, अरुण राघव, अश्रु श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, महेश बर्मन, अजमान मोदी, गुलबीर सिंह, रजत त्यागी, पुष्पनाथ शर्मा, बबलू, कैलाश भट्ट, रेखा गुप्ता, सतीश जैन, तीर्थ भाटिया, धर्मराज सैनी, चंदन शर्मा, अनिल ठेकेदार, आनंद राठौर, सोनू सैनी, देवेंद्र शर्मा, शिवम रावत, शुभम, जावेद आलम आदि शामिल रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory