• Tue. Jul 8th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

संत समाज ने महंत रोहित पर लगे आरोपों को बताया षड़यंत्रसीबीआई जांच की मांग कीसीबीआई से करायी जाए महंत रोहित गिरी पर लगे आरोपों की जांच-श्रीमहंतराजेंद्रदास

Bystaruknews

May 15, 2025

संत समाज ने महंत रोहित पर लगे आरोपों को बताया षड़यंत्रसीबीआई जांच की मांग कीसीबीआई से करायी जाए महंत रोहित गिरी पर लगे आरोपों की जांच-श्रीमहंतराजेंद्रदास
हरिद्वार, 15 मई। चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद संत समाज ने रोष व्यक्त करते हुए महंत रोहित गिरी पर लगे आरोपों को षड़यंत्र बताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है। लुधियाना निवासी महिला की शिकायत पर महंत रोहित गिरी पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था। जिसके चलते कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेकर हरिद्वार आयी पंजाब पुलिस महंत रोहित गिरी को अपने साथ पंजाब ले गई है। संत समाज ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद एवं पंच निर्माेही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि चंडी देवी मंदिर आदि अनादि काल से एक बड़ा शक्तिपीठ है। जिसके महंत रोहित गिरी महाराज बहुत ही मधुर भाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। महंत रोहित गिरी स्वयं शक्ति के पुजारी हैं। ऐसे में उन पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप विश्वास करने योग्य नहीं है। वहीं, एक वर्ष बीत जाने के बाद महिला को शिकायत करने का मन बनाया जो जांच का विषय है। ज्ञात रहे कि ऐसा ही एक मामला कुछ वर्ष पूर्व शांतिकुज के एक प्रमुख पर लगाया गया था जो कि जांच में झूठा पाया गया था और आरोपी जेल गई है। उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाना गलत है। इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर गहराई से मामले की जांच करायी जानी चाहिए। जिन लोगों की इस जालसाजी में संलिप्तता मिले उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इस मामले में कहीं ना कहीं पंजाब पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। क्योंकि इतने बड़े शक्तिपीठ के महंत को उठाकर ले जाना संदेह के घेरे में आता है। उन्होंने कहा कि पूरा संत समाज महंत रोहित गिरी के साथ है। सरकार को पूरे मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि केवल आरोप लगा दिए जाने से ही कोई दोषी नहीं हो जाता है। ज़ब तक कोई गवाह न हो कोई साक्षय न हो तब तक दोष सिद्ध नहीं होता है। उन्होंने महंत रोहित गिरी की गिरफ्तरी की निंदा करते हुए कहा कि संत की छवि ख़राब करने के लिए षड्यंन्त रचकर ब्लेकमेल करने की कोशिश मे नाकाम होने के बाद यह झूठा आरोप लगाया गया है। इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। यदि दोष सिद्ध होता है तो कर्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संत की नहीं सनातन की छवि कों धूमिल करने की कोशिश है। संत समाज इसकी घोर निंदा करता है। महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी महाराज ने कहा कि चंडी देवी मंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्थल से महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी संत की छवि ख़राब करने और ब्लेकमेल जैसे षड्यंत्र की ओर इशारा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तर पर सीबीआई जांच होनी चाहिए और संत पर ऐसे आरोप लगाने वाले दोषी पर कडी कार्यवाही की जानी चाहिए। बापेश्वर धाम के परमाध्यक्ष महंत मधुसूदन गिरी महाराज ने कड़े शब्दों में कहा कि कुछ तथा कथित लोगों द्वारा यह जाल बुनकर महंत रोहित गिरी को फंसाया गया है जो जांच का विषय है और इसमें जो भी लोगों दोषी पाये जाये उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि महंत रोहित गिरी पर जिस तरह के आरोप लगे हैं। यह एक जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि महंत रोहित गिरी की छवि बेदाग हैं। उनका जीवन सिर्फ मां चंडी देवी की उपासना और साधना मे लगा हैं। ऐसे व्यक्ति पर इस तरह के आरोप एक बड़ा षड्यंत्र है।
महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद, महंत जसविंदर सिंह, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महंत सूरज दास, महंत जयराम दास, महंत रामानंद सरस्वती, आचार्य पारस मुनि, स्वामी शिवानंद, महंत साधनानंद, महंत गर्व गिरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी विपनानंद, महंत रामदास आदि संतों ने भी महंत रोहित गिरी पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory