• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अनुशासनहीनता के आरोप में जिला प्रेस क्लब ने 6 सदस्यों को किया निष्कासित

Bystaruknews

May 14, 2025

अनुशासनहीनता के आरोप में जिला प्रेस क्लब ने 6 सदस्यों को किया निष्कासित
मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने की मांग भी की
जिला प्रेस क्लब हरिद्वार सिर्फ संगठन नहीं एक परिवार है- राकेश वालिया
हरिद्वार, 14 मई। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. की पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून, फर्जी पत्रकारों की जांच, संगठन विस्तार सहित कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने अनुशासनहीनता के आरोप में कई सदस्यों को संगठन से निष्कासित कर दिया। साथ ही पिरान कलियर में जिला प्रेस क्लब की शाखा का गठन करने का निर्णय भी लिया। राकेश वालिया ने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार सिर्फ संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है। संगठन में अनुशासनहीनता और पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू किए जाने की मांग की जाएगी।
महामंत्री अनिल बिष्ट ने संगठन की बैठकों तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा से पदाधिकारियों और सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया कि जल्द ही जिला प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर संगठन हित में किए जाने वाले कार्यो के संबंध में ज्ञापन देगा। उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश के चौथे स्तंभ की गरिमा को कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा पत्रकारिता की आड़ में धूमिल किए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की छवि पर भी असर पड़ रहा है। कहा कि ऐसे पत्रकारों पर कार्यवाही किया जाना बेहद जरूरी है। जो पत्रकारों की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार सदैव पत्रकार हित में कार्य करता आया है। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार हर उस पत्रकार के साथ है जिसका किसी भी प्रकार से शोषण हुआ है या हो रहा है। बैठक मे सद्दाम हुसैन, दीपक झा, अशोक पांडे, विजय प्रजापति, सागर कुमार, अवधेश भूमिवाल, कुणाल शर्मा, कमल शर्मा, सोनू कुमार, राकेश कुमार वर्मा, गणेश भट्ट, रोहित, राजू, सर्वेंद्र कुमार, रितेश तिवारी, सनोज कश्यप, नौशाद अली, मुमताज आलम खान, सोनू, मनोज कश्यप, मोहम्मद नदीम, सद्दाम हुसैन, नरेश मित्तल, कुणाल शर्मा आदि जिला प्रेस क्लब पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory