• Wed. Sep 17th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का किया स्वागत

Bystaruknews

Mar 11, 2025

स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का किया स्वागत
— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को बताया पार्टी का कर्मठ और सच्चा कार्यकर्ता
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और युवाओं को जोड़ने के साथ पार्टी की नीतियों को घर— घर तक पहुंचाने का काम होगा।
मंगलवार को वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आशुतोष शर्मा पार्टी के सच्चे और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लंबे समय से पार्टी की सेवा की है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। ऐसे ही कर्मठ कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलने के साथ विचाराधारा को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वे पार्टी के हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता से लेकर आमजन तक सभी का सम्मान करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जमदग्नि, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, पार्षद अनुज सिंह, लव शर्मा, सतविंद्र सिंह, सुनील सैनी, अंकित चौधरी, चेतन कोचर, श्रवण चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, प्रणव यादव आदि शामिल हुए।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory