• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

चारधाम यात्रा और होली को देखते हुए खाद्य विभाग और नगर निगम ने की होटल,ढाबे,मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

Bystaruknews

Mar 5, 2025

चारधाम यात्रा और होली को देखते हुए खाद्य विभाग और नगर निगम ने की होटल,ढाबे,मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

हरिद्वार जनपद में आज चारधाम यात्रा और होली का त्यौहार नजदीक आते ही जहां एक ओर मिलावट खोर सक्रिय हो जाते है तो वही अब खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम ने इन मिलावट खोरो पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है, खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज हरिद्वार बस स्टैंड से हरकी पैड़ी तक अभियान चला कर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों ओर खाने पीने के सामान की दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कई दुकानों के चालान भी काटे गए और कई दुकानों से सैम्पलिंग के साथ साथ फ़ूड लाइसेंस की जांच भी की गई।

आज हरिद्वार खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अभियान चला कर बस स्टैंड से हरकी पैड़ी तक छापेमारी की गई, इस दौरान विभाग की टीम द्वारा मिटाई ओर खाने पीने की दुकानों के साथ साथ रेस्टोरेंट पर खाने के सामान की जांच कर सैम्पलिंग की गई और अनिमियता पाए जाने पर कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए, इस मौक़े पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि आज हम अपनी पूरी टीम के साथ अभियान चला रहे हैं, जिसमें नगर निगम की टीम भी उनके साथ है,मिठाई की दुकान , रेस्टोरेंट-ढाबे और डेरियो की जांच की जा रही है कि कहीं कोई ऐसी चीज तो नहीं है जिसमें मिलावट पर शक हो अगर कोई मिलावट की आशंका हो तो हम उसकी सैंपलिंग करेंगे और विशेष हाइजीनिक कंडीशन के लिए हमारी टीम काम कर रही है और जिसके पास लाइसेंस नहीं है उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही हैं और मौके पर जांच के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील की वैन भी लाई जा रही है जो मौके पर ही जांच करेगी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बस स्टैंड पर इन्फेक्शन भी किया है की बाहर से कोई ऐसी चीज तो नहीं आ रही है जिसमें मिलावटी सामान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory