– आश्रम में घुसा गुलदार

-आज सुबह 6:30 बजे के लगभग हरिद्वार के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र मायापुर में हरि राम आर्य इंटर कॉलेज के सामने स्थित मानव कल्याण आश्रम में अचानक एक गुलदार घुस गया जिसे आश्रम के एक पुजारी ने देखा और आश्रम में हड़कंप बज गया जब आश्रम वालों ने शोर मचाया तो आश्रम के मंदिर के पीछे बनी हुई एक सुरंग में गुलदार घुस गया।
आश्रम वालों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी इसके बाद हरिद्वार वन विभाग की टीम आश्रम में पहुंची और सुबह 9:00 बजे से आश्रम में गुलजार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया 4 घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को वन विभाग की टीम ने इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और उसे जाल में पड़कर लोहे के पिंजरे में कैद करके चिड़ियापुर निगरानी केंद्र में ले गए जहां पर गुलदार को निगरानी के बाद और मेडिकल टेस्ट करने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार में गंगा के तट के आसपास जो आश्रम बने हुए हैं उनमें अक्सर जंगलों से गुलदार आ जाते हैं और इसी तरह यह गुलदार आज यहां पर आश्रम में घुस गया कुछ दिन पहले यह गुलदार कनखल के ही एक आश्रम के पास देखा गया था जहां पर आश्रम के लोगों के शोर मचाने पर भाग गया था। मानव कल्याण आश्रम के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह 6:00 बजे के करीब आश्रम में गुलजार घुसा जिसे मंदिर के पुजारी ने देखा और शोर मचाने पर गुलजार मंदिर के पीछे बनी हुई सुरंग में घुस गया। आश्रम वालों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया उसके बाद वन विभाग ने चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गुलदार को बाहर निकाला।