• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

बैरागी संतों ने की यूपी सिंचाई विभाग की कार्यवाही की सराहनाअतिक्रमण हटने से सुरक्षित होगी कुंभ मेला भूमि-

Bystaruknews

Dec 3, 2024

बैरागी संतों ने की यूपी सिंचाई विभाग की कार्यवाही की सराहना


अतिक्रमण हटने से सुरक्षित होगी कुंभ मेला भूमि-श्रीमहंत रामशरण दास


बैरागी कैंप स्थित श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामशरण दास महाराज ने बैरागी कैंप से अतिक्रमण हटाए जाने की यूपी सिंचाई विभाग की कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से कुंभ मेला भूमि सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि बैरागी कैंप में अवैध रूप से लगातर पक्के निर्माण हो रहे हैं। जिससे आने वाले कुंभ मेले में संतों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार को बैरागी कैंप की कुंभ मेला भूमि को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बाबा हठयोगी ने कहा कि बैरागी कैंप में अतिक्रमण के चलते मेला भूमि लगातार कम होती जा रही है। अखाड़े बैरागी कैंप की मेला भूमि की चौकीदारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रशंसनीय है। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विभाग के अधिकारी साधुवाद के पात्र हैं। इस दौरान जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि कुंभ मेला भूमि पूर्ण रूप से अतिक्रमण से मुक्त होनी चाहिए। कुंभ मेले की भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का संदेश देगा कि इस भूमि पर कब्जा ना करें। इस अवसर पर महंत लंकेश दास, महंत पवित्र दास, महंत राजेंद्र दास, महंत अमित दास आदि संत महंत मौजूद रहे
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने मंगलवार को बैरागी कैंप में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बैरागी कैंप में अवैध रूप से बनायी दुकानों, झोपड़ियों, अवैध रूप से संचालित पार्किंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम को हल्के फुल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध कारगर साबित नहीं हुआ। यूपी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हरिओम सिंह ने बताया कि बैरागी कैंप उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की संपत्ति है। इस भूमि का उपयोग कुंभ मेलों के दौरान उपयोग किया जाता है। बैरागी कैंप में काफी समय से अतिक्रमण किया जा रहा था। रोहिंग्याओं के भी बैरागी कैंप में रहने की सूचना विभाग के मिल रही थी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अवैध रूप से बनायी गयी दुकानों, झुग्गी बस्ती, पार्किंग आदि को हटा दिया गया। मेला लैंड खाली होने पर कुंभ मेलों के दौरान इसका उपयोग किया जा सकेगा। सहायक अभियंता हरिओम सिंह ने बताया कि विभाग की अन्य संपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में जेई दिनेश चंद्र वर्मा, गजेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह, हरीश प्रसाद, राजकुमार सागर, पंकज कुमार, अशोक कुमार, कार्यवाहक जिलेदार दिवेश कुमार, सिंच पर्यवेक्षक राकेश चौहान, मनोज कुमार, सिंचपाल मनीष राठी, अनुज राठी, विनीत सैनी आदि शामिल रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory