• Mon. Jan 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गुरू ही शिष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं-महंत  अरुण दास  महाराज

Bystaruknews

Jul 21, 2024

गुरू ही शिष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं-महंत  अरुण दास  महाराज

हरिद्वार, 21 जुलाई धर्म नगरी हरिद्वार के भीमगोड़ा में स्थित जगत धाम आश्रम में गुरू पूर्णिमा पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने आश्रम के परमाध्यक्ष महंत  अरुण दास  महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि ज्ञान ही जीवन में सफलता का सूत्र है। बिना गुरू के जीवन अधूरा है। सद्गुरू के सानिध्य में ज्ञान प्राप्ति के बाद ही जीवन में पूर्णता आती है। गुरू ही शिष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गुरू धारण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा ज्ञान और गुरू के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष दिन है। गुरू के प्रति श्रद्धा और विश्वास रखते हुए सद्मार्ग का अनुसरण करने वाले शिष्य पर सदैव ईश्वरीय कृपा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory