• Wed. Apr 29th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गुरू ही शिष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं- श्री मंहत साधनानंद अग्नि अखाड़ा

Bystaruknews

Jul 21, 2024

गुरू ही शिष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं- श्री मंहत साधनानंद अग्नि अखाड़ा

धर्म नगरी हरिद्वार के हरिपुर कला स्थित अग्नि अखाड़ा में गुरू पूर्णिमा पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने अग्नि अखाड़ा के श्री महंत साधनानंद महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्री महंत साधनानंद महाराज ने कहा कि ज्ञान ही जीवन में सफलता का सूत्र है। बिना गुरू के जीवन अधूरा है। सद्गुरू के सानिध्य में ज्ञान प्राप्ति के बाद ही जीवन में पूर्णता आती है। गुरू ही शिष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गुरू धारण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा ज्ञान और गुरू के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष दिन है। गुरू के प्रति श्रद्धा और विश्वास रखते हुए सद्मार्ग का अनुसरण करने वाले शिष्य पर सदैव ईश्वरीय कृपा बनी रहती है। इस लिए गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory