कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का ,हरिद्वार में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में स्वागत किया गया ।

आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की बैठक में हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का यूनियन भवन,हरिद्वार में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया ।

जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर,वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह, ओ. पी. चौहान,नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, पार्षद राजीव भार्गव, इसरार सलमानी, रियाज अंसारी,विकास चंद्रा, वरूण बालियान,शहाबुद्दीन अंसारी,विमल शर्मा साटू, जतिन हाण्डा , पार्षद सुहैल कुरैशी,जफर अब्बासी,रिषभ वशिष्ठ, नितिन यादव, बलराम गिरि कड़क,बादल गोस्वामी,शिवम गिरि, मधुकांत गिरि,अमन चौहान, राजेन्द्र चुटैला, नितिन तेश्वर, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक,

महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, रचना शर्मा, बिंदु शर्मा, तीर्थपाल रवि, मनीष गुप्ता,अजय गिरि, यशवंत सैनी,अशोक उपाध्याय,बी एस तेजियान,शौकत अली, अज्जू खान, नईम कुरैशी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे,
आज मायापुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में बूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे और उन्होंने अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके कड़े परिश्रम से ही बागेश्वर उपचुनाव में पार्टी का 20 प्रतिशत वोट बड़ा है, बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार में कारिडोर के नाम पर जो डर और भय का माहौल सरकार के द्वारा बनाया जा रहा है उस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस जन लड़ने का काम करेंगे,
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, रूड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, रूड़की ग्रामीण अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र जाती, चमोली अध्यक्ष मुकेश नेगी, पौड़ी गढ़वाल अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, कोटद्वार अध्यक्ष विनोद डबराल,पुरोला अध्यक्ष दिनेश चौहान, रूद्रप्रयाग अध्यक्ष कुंवर सजवाण, देवप्रयाग अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल , परवादून अध्यक्ष मोहित उनियाल, देहरादून अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी , पछवादून अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, प्रतिनिधि हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, ऋषिकेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नवनीत सती,गिरीश जोशी, आई टी प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 2014 के बाद के भारत में बहुत बदलाव आया है, जिसमें डर और नफ़रत का माहौल बनाया जा रहा है जिसके खिलाफ हम स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को खड़े होकर लड़ना होगा, अंकिता भण्डारी की हत्या हो जाती है लेकिन भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने आवाज नहीं उठाई, प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष से जो संविधान बना आज हमें जरूरत है उस संविधान की रक्षा करने की जिसको हम स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी बचाने का काम करेंगे, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अवधेश पंत ने कहा कि हम भारत माता के हर धर्म की रक्षा करने का कम करेंगे और सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे।