• Fri. Feb 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सनातन धर्म को कोई ताकत नहीं मिटा सकती-श्रीमहंत सत्यम गिरी

Bystaruknews

Sep 20, 2023

सनातन धर्म को कोई ताकत नहीं मिटा सकती-श्रीमहंत सत्यम गिरी
हरिद्वार, 20 सितम्बर। कनखल सन्यास रोड़ स्थित श्री शम्भू पंचायती अटल अखाड़े के श्रीमहंत सत्यमगिरी महाराज ने कहा कि कोई भी ताकत सनातन धर्म को मिटा नहीं सकती है। सनातन धर्म भारत की आत्मा है। देश के रोम-रोम में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण बसे हुए हैं। श्रीमहंत सत्यमगिरी महाराज ने कहा कि आदि अनादि काल से चले आ रहे सनातन धर्म ने हमेशा दुनिया का मार्गदर्शन किया है। चंद राजनीतिक लोग कैसे सनातन धर्म को नष्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब सनातन धर्म संस्कृति पर आघात हुआ है। अखाड़ों ने एकजुट होकर आघात करने वालों को मूंहतोड़ जवाब दिया है। आजकल राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग सनातन धर्म को नष्ट करने की बात कर रहे हैं। लेकिन संत समाज उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगे। श्रीमहंत बलराम भारती महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को पूरे विश्व में प्रचारित प्रसारित करने में संत समाज की अहम भूमिका रही है। प्राचीन काल से ही अनेक ऋषियों ने अपने तपोबल से सनातन धर्म की महत्ता को सिद्ध किया है। भारत के ऋषि मुनियों ने अपने ज्ञान से अंतरिक्ष संबंधी अनेक सिद्धांत प्रतिपादित किए। ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित मंत्र शक्ति को विदेशी वैज्ञानिक भी नमन करते हैं। लेकिन भारत के ही कुछ लोग सनातन धर्म के प्रति अनर्गल बयानबाजी और धर्म शास्त्रों की मनमानी व्याख्या कर रहे हैं। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे करने वालों को कड़ा विरोध करते हुए समाज को धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory