• Sun. Feb 22nd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

वीआईपी घाट पर होगा तिरंगा यात्रा का समापन

Bystaruknews

Sep 16, 2023

वीआईपी घाट पर होगा तिरंगा यात्रा का समापन
हरिद्वार, 16 सितम्बर। राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा द्वारा एक अगस्त से कश्मीर से कन्या कुमारी तक आयोजित की गयी तिरंगा यात्रा का रविवार को वीआईपी घाट पर समापन किया जाएगा। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की डल झील में तिरंगा शिकारा प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जिसकी प्रशंसा संसद भवन में पांच अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने भी की। सेल्यूट तिरंगा द्वारा देश के 28 प्रांतों में राष्ट्रवाद के जन-जागरण के लिए निकाली गयी। उन्होंनें बताया कि तिरंगा यात्रा समापन आध्यात्मिक राजधानी वीआईपी घाट पर देश भर से आए सेल्यूट तिरंगा संगठन के लोगों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर गंगा आरती के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा। संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी व राष्ट्रीय महामंत्री गिरीश पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत का गौरव है। राष्ट्रवाद की जनचेतना सेल्यूट तिरंगा द्वारा की जा रही है। युवा पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश भर में तिरंगा यात्रा को भारी समर्थन मिला। जनसेवा के माध्यम से लोगों में जनचेतना जागृत करने में संगठन की निर्णायक भूमिका है। इस दौरान कौशल गुप्ता, अभिषेक शर्मा, सुनीता शर्मा, निकिता पालीवाल आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory